बिहार के सहरसा जिले में यात्रियों से भरी बस पलटी, 25 लोग गंभीर रूप से घायल - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 25 February 2019

बिहार के सहरसा जिले में यात्रियों से भरी बस पलटी, 25 लोग गंभीर रूप से घायल

Patna: बिहार के सहरसा जिले में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जहां बसनहीं थाना क्षेत्र के दुतारा गांव के समीप यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। इस घटना में कुल 25 यात्रियों के घायल होने की खबर है। इनमें से 12 यात्री गंभीर रूप से घायल है। सभी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

दरअसल, स्टार बस सहरसा से खौखसी श्यामगांव जा रही थी। इस दौरान बसनहीं थाना क्षेत्र के दुतारा गांव के समीप असंतुलित होकर पलट गई। इसमें कुल 25 यात्री जख्मी हो गए। वहीं, घटना के बाद मौके से बस ड्राइवर फरार हो गया। बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से 15 यात्रियों को इलाज के लिए सोनबरसा राज पीएचसी में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो जहां ये घटना घटी है वहां पीसीसी सड़क तो है पर एप्रोच नहीं होने के कारण ये घटना घटी है। इस बस में तकरीबन 75 से 80 यात्री सवार थे जिसमें से लगभग ढाई दर्जन लोगों को घायल होने की खबर है। वहीं, डाक्टर की मानें तो लभगग पंद्रह यात्री के घायल होने की बात कह रहे हैं जिन्हें पीएचसी सोनवर्षाराज में भर्ती कराया गया है।

तो वहीं, गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद अंचलाधिकारी सोनबरसा राज भी मौके पर पीएचसी पहुंचकर दुर्घटना के शिकार हुये मरीजों का हाल जाना। स्थानीय लोगों की मानें तो घटना की सबसे बड़ी वजह बसों में ओवरलोडिंग है।
VIa: - live bihar

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages