जहानाबाद में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला.. - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 11 February 2019

जहानाबाद में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला..

पटनाः बिहार के जहानाबाद में एक बार फिर मनचलों ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की और उसके कपड़े तक फाड़ डाले. यही नहीं बेखौफ युवकों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

घटना के दौरान लड़की चीख-चीख कर बचाने की गुहार लगा रही थी लेकिन इन लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा. घटना मखदुमपुर इलाके में स्थित वाणावर की पहाड़ियों के आस पास की बताई जा रही है.
Bihar girl molest in Jahanabad made video goes viral on social media
बताया जा रहा है कि लड़की अपने दोस्त के साथ यहां घूमने के लिए आई थी. मौका पाते ही सभी लड़कों ने घेर लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे. मामला तब सामने आया जब वीडियो वायरल हुआ. मामले की जानकारी सामने आते ही पुलिस सक्रिय हो गई और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है!


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages