पवन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
बिहार/समस्तीपुर के माननीय विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता अख्तरुल इस्लाम शाहीन के द्वारा नबी अहमद खान(ग्राम पोस्ट परसा पठान पट्टी, नरकटिया बाजार, थाना-दरपा, जिला पूर्वी चंपारण) को पार्टी के प्रति कार्यकुशलता, कर्मठता, संघर्षशीलता को देखते हुए इन को "प्रदेश सचिव" पद पर मनोनीत किया गया है। पार्टी के कार्यकर्ताओ का कहना है, कि नबी अहमद खान को पार्टी के "प्रदेश सचिव" पद पर मनोनीत किए जाने से मोतिहारी, बेतिया, तथा शिवहर लोकसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यक समाज की मजबूती मिलेगी। इनके मनोनीत किए जाने पर-अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष शाहिद अख्तर,असरार अहमद, नौशाद रेयजी, इस्लामुद्दीन, सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता तथा अन्य लोगों ने बहुत बहुत बधाई दी है। वहीं पार्टी के साथ-साथ अन्य लोगों का कहना है, कि नबी अहमद खान को "प्रदेश सचिव" पद पर मनोनीत किए जाने से पार्टी की चट्टानी एकता के साथ-साथ बहुत ही ज्यादा मजबूती मिलेगी।
No comments:
Post a Comment