समस्तीपुर पुनि सह दलसिंहसराय थानाध्यक्ष नरेश पासवान का डीएसपी पद पर प्रमोशन होने पर शनिवार को एसपी हरप्रीत कौर ने बैज लगाकर उन्हें सम्मानित किया। इसके साथ ही पुलिस उपाधीक्षक के रुप में दलसिंहसराय थाने में थानाध्यक्ष की सेवा देनेवालों में उनका नाम शुमार हो गया। 15 अक्टूबर 16 को थानाध्यक्ष के पद पर योगदान देने वाले श्री पासवान को प्रमोशन मिलने का अधिकांश लोगों ने स्वागत किया है। 29 जनवरी से ही थाने पर उनसे मिलकर उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है।
गौरतलब हो कि सरकार ने 29 जनवरी को करीब दो सौ पुलिस निरीक्षक को उनकी वरीयता के हिसाब से डीएसपी संवर्ग में प्रोन्नति दी है। रोसड़ा सर्किल इंस्पेक्टर सुबोध चौधरी सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Congratres naresh paswan
ReplyDelete#naresh_paswan ji k taraf sa dhanybad
Delete