मानव श्रृंखला निर्मित अदौरी खोङीपाकर पुल की माँग को लेकर प्रदर्शन । - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 6 February 2019

मानव श्रृंखला निर्मित अदौरी खोङीपाकर पुल की माँग को लेकर प्रदर्शन ।


  शिवहर: -  आज अशोगी बाजार पर अदौरी खोडी पाकर पुल की मांग को लेकर संकेतिक प्रदर्शन करते हुए मानव श्रृंखला निर्मित हुआ बच्चे बूढ़े जवान सब के सब इस पुल की मांग को लेकर एक पंक्ति में खड़ा हो हाथों में तख्ती लिए भिन्न भिन्न नारो का इस बार नहीं कोई भूल चाहिए चुनाव से पहले पुल चाहिए पूल नहीं तो नोटा ऐसे
नारो लिखें तख्तियां हाथ में लिए सब ने मिलकर किया मानव श्रृंखला का निर्माण ज्ञात हो अदौरी खोडी पाकर पुल निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले बार बार हो रहा है मानव श्रृंखला का निर्माण भिन्न-भिन्न गांव में लोगों का यह मानना है कि अगर पुल का निर्माण नहीं होता है घोषणा शिलान्यास नहीं होता है चुनाव से पहले तो चुनाव में मात्र नोटा ही एक विकल्प रह जाता है बार बार लोकसभा विधानसभा में प्रश्न उठाए जाते हैं लेकिन ना ही उस पर कोई ठोस जवाब आता है या ठोस कार्रवाई होती है महज खानापूर्ति का कार्य रह गया है हर चुनाव से पहले पुल का सवाल और मांग उठाना सदन में और फिर वोट प्राप्त कर 5 वर्षों तक उदासीन हो जाना संघर्ष संयोजक संजय सिंह के अनुसार वर्ष 2010 में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जीने भरी सभा में यह घोषणा किया था कि पिपराडी पुल के उद्घाटन होते ही अदौरी खोडी पाकर पुल का शिलान्यास कर दिया जाएगा और कार्य प्रारंभ हो जाएगा उस मंच पर सांसद विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं एनडीए के अध्यक्ष कार्यकर्ता भी मौजूद थे लेकिन यह मात्र एक कोरा आश्वासन साबित हुआ स्थानीय शिवहर सांसद द्वारा 2013 में पत्रांक 924 दिनांक 20 -11-2013 ग्रामीण कार्य विभाग अभियंता प्रमंडल शिवहर द्वारा एक एस्टीमेट तैयार किया गया था जिसमें बागमती नदी पर 600 मीटर और लाल बकरा नदी पर 225 मीटर पुल की आवश्यकता तथा तब 57.75 करोड़ की लागत के बारे में अवगत कराया गया था लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला सांसद द्वारा वर्ष 2010 में पत्रांक 999 दिनांक 18 -1-2010 को तब के पथ निर्माण मंत्री प्रेम कुमार जी को पत्र लिखा गया था परिणाम शून्य रहा
पुणे दिनांक 13-4-2011 पत्रांक 83 द्वारा पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव जी को लिखा गया था जिन्होंने सचिव को फॉरवर्ड तो किया लेकिन परिणाम अब तक शून्य रहा।
पत्रांक 05 दिनांक 7 -1- 2013 को सांसद द्वारा मुख्यमंत्री महोदय को मांग पत्र भेजा गया परिणाम शून्य रहा
पत्रांक बीआर 09/56 दिनांक 13-9-2014 को अरुण कुमार सिंह पथ निर्माण विभाग को लिखा गया सांसद द्वारा परिणाम शून्य रहा
2 दिसंबर को 2015 में लोकसभा में स्पेशल मेंशन में प्रश्न उठाया गया इस पुल के लिए परिणाम शून्य रहा
पत्रांक 19 बीआर आरडी दिनांक 22 -1- 2016 प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग को सांसद द्वारा पत्र लिखा गया परिणाम 0 रहा
पत्रांक आरडी 104 दिनांक 28-5- 2016 के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय को पुनः लिखा गया जिसमें दिनांक 18-1- 2010, 13-4-2011, 7-1- 2013, 13-1-2014, 22-1-2016 के सभी पत्राचार का जिक्र किया गया बावजूद इसके परिणाम शून्य रहा
अब पत्रांक बीआरआरडी 108 दिनांक 24 मई 2018 को फिर से पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव जी को लिखा गया और विस्तृत चर्चा रही तब तक के प्रयासों का पत्राचार ओं का लेकिन परिणाम पुनः शुन्य रहा विधानसभा विधान परिषद इनके परिणाम तो शून्य हैं ही
अब 5 फरवरी को पुनः लोकसभा मे इस मुद्दे को उठाया गया है ।
जब एक सांसद कि उसके ही सरकार में नहीं सुनी जाती हो तो ऐसे सांसद चुनकर हम क्या करें सवाल यह उठता है इसीलिए अब हम नोटा के प्रयोग को बाध्य
इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों में विशाल जैसवाल राजेश्वर कुमार
 संघर्ष समिति से हरिशंकर जयसवाल राजीव जयसवाल नवीन सिंह आदि उपस्थित थे

VIa: - अभिषेक कुमार (मिथिला स्टूडेंट यूनियन ) muz. ... .

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages