शेखपुरा बिहार
शेखपुरा डीएम इनायत खान, आज प्रभार लेकर अपने कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय पदाधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया आदि से परिचय प्राप्त किये। जिले के मीडिया से मुखातीब होने के बाद उन्होंने कहा कि जिले के विकास हेतु सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को गति प्रदान की जायेंगी। विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा होगी। सभी के सहयोग से जिले के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूँगी।जिले के कोई भी नागरिक अपनी समस्या एवं सुझाव लेेकर मेरे पास आ सकते है। कल से जिले का क्षेत्रीय भ्रमण प्रारंभ करूँगी। उन्होंने कहा कि अनुशासन और भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। सुगम और सुलभ तरीके से सरकार कल्याणकारी योजनाओं को जिले के नागरिकों तक पहुँचाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि इन्टरमीडिएट परीक्षा 2019 कदाचार रहित एवं स्वच्छ वातावरण में करायी जायेंगी। परीक्षार्थियों के हर सुविधा पर ध्यान रखा जायेंगा। शिक्षा, स्वास्थ्य आदि महत्वपूर्ण विभागों पर मुख्य फोकस होगा।
No comments:
Post a Comment