बड़ी खबर: भारत ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया,सीमा पर जंग के हालात - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 27 February 2019

बड़ी खबर: भारत ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया,सीमा पर जंग के हालात

नई दिल्ली:  
पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत की कार्रवाई के बाद सीमा पर युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं. पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा भारतीय सीमा में घुसपैठ के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की है. जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर के लाम वैली में पाकिस्तानी वायुसेना के F-16 प्लेन को मार गिराया है !LIVE बड़ी खबर: भारत ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया
इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि पाकिस्तानी वायुसेना का विमान एलओसी का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सीमावर्ती इलाके में भारतीय हवाई क्षेत्रों में घुसा, लेकिन हवाई पैट्रोलिंग पर तैनात भारतीय विमानों ने खदेड़ते हुए उसे तुरंत वापस भेज दिया गया.

ये भी पढ़े- एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी लड़ाकू विमान, ललकार कर भारत ने खदेड़ा

एजेंसी ने बताया है कि वापस जाते हुए पाकिस्तानी विमानों ने बम भी गिराए हैं. हालांकि भारत सरकार ने इसकी अभी पुष्टि नहीं की है. पाकिस्तानी विमानों से भारत में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है !

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages