रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गाढा पेट्रोल पंप के पास टकोर स्थित एनएच 77 पर दो वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। शादी समारोह से लौट रहे दूल्हा दुल्हन की बीआर 06बीए 0797 नंबर की मारुति स्विफ्ट गाड़ी व एक मैजिक यात्री वाहन में जबरदस्त टक्कर हो गए।
Read Also-UP: यूट्यूब देखकर डिलीवरी कर रही थी अविवाहित, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत..
Read Also-भागलपुर: आई थी शादी समारोह में होने शामिल, उधर उजड़ गया सुहाग..
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक सड़क से नीचे लगभग 14 फीट गड्ढे में जा गिरा।
जिससे मैजिक में सवार दो लोगो की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं कुल 5 लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुन्नीसैदपुर भेजा जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। रुन्नीसैदपुर थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।


Is par sarkar ko koi plane banana hoga or karwai teji karni hogi jis ye pta chale ki chalk pikar to nahi chalarah ya koi any karan, hme kanoon ki madat karni chahiye
ReplyDelete#ji_Jarrur
ReplyDelete