भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने नशे में धुत होकर किया कुछ ऐसा काम, फेस्बूक पर हुआ खुलासा - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 1 March 2019

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने नशे में धुत होकर किया कुछ ऐसा काम, फेस्बूक पर हुआ खुलासा

भोजपुरी सॉन्ग ‘लॉलीपोप लागेलु’ फेम एक्टर पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके चर्चा में होने के कारण उनका कोई नया गाना नहीं है, बल्कि नशे की हालत में की गई हरकत है। जी हां, खबर हैं कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने नशे की हालत में अपनी को-स्टार अक्षरा सिंह के साथ गाली-गलौच की और मारपीट की है।



इस खबर की जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है। पोस्ट के मुताबिक यह घटना गुरुवार रात करीब 11:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि उस वक्त ये दोनों किसी शूटिंग के सिलसिले में सिलवासा के एक होटल में मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक पवन सिंह ने होटल के कर्मचारियों के सामने ही अपनी को-स्टार अक्षरा को पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने एक्ट्रेस के बाल पकड़ कर उनका सिर दीवार में दे मारा।



बताया जा रहा है कि दोनों ही शराब के नशे में धुत थे। लेकिन पवन की हालत अक्षरा से ज्यादा खराब थी। अक्षरा अपनी शूटिंग पूरी कर चुकी थीं और उन्हें मुंबई के लिए रवाना होना था, लेकिन नशे में होने के कारण उन्होंने अपना प्रोग्राम कैंसल कर दिया। पवन ने ज्यादा शराब पी रखी थी और वह जब होटल से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे, तो अक्षरा ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। बस, इसी बात पर पवन को गुस्सा आ गया और उन्होंने अक्षरा को पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट से अक्षरा के हाथ में चोट आई है।
INput: - news bihar

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages