कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को 'जी' कहकर संबोधित किया था । बीजेपी पर तंज कसते हुए उन्होंने मसूद को छोड़े जाने को लेकर अपने संबोधन में जी शब्द का इस्तेमाल किया था।
मुजफ्फरपुर कोर्ट में राहुल गांधी पर परिवाद दर्ज करवाया गया है जैश-ए-मोहम्मद सरगना आतंकी मसूद अजहर को जी कहकर संबोधित करने को लेकर मुज़फ्फ़रपुर के अहियापुर निवासी समाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हासमी ने ये परिवाद दायर किया है । सीजेएम कोर्ट में आईपीसी के धारा 124(A), 153 , 295, 506 के तहत मुकदमें दर्ज हुए हैं कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 16 मार्च 2019 तय की है ।

No comments:
Post a Comment