शादी से लौट रहे दो युवक, ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौके पर हुई मौत - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 14 March 2019

शादी से लौट रहे दो युवक, ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौके पर हुई मौत

बिहार के भोजपुर में एक बार फिर से दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. दोनों युवकों की मौत उस वक्त हुई है जब वो एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक की चपेट में दोनों आ गए और उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई.
घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया और छोटकी चंदा गांव के समीप की है. बताया जा रहा है कि कोईलवर थाना क्षेत्र के छोटका चंदा गांव निवासी देव नाथ राय के 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार और अनिल यादव का 19 वर्षीय पुत्र रामा शंकर यादव अपने बुआ के यहां शादी समारोह में शिरकत कर बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे.
Read Also-Facebook Down: फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की सेवा हुई ठप, कई यूजर्स अभी भी नहीं कर पा रहे इस्तेमाल.....

दोनों युवकों की मौत की खबर सुनते ही परिवार और आसपास के इलाके में मातमी सन्नाटा फैल गया. इस दुर्घटना की जानकारी के बाद कोईलवर थाना पुलिस मौके पर दलबल के साथ पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages