मुज़फ़्फ़रपुर मे पुलिस टीम पर हमला - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 13 March 2019

मुज़फ़्फ़रपुर मे पुलिस टीम पर हमला

अहियापुर थाने के शेखपुर ढाब स्थित झपसी टोला में मंगलवार की देर रात छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला बोल दिया। भीड़ ने पुलिस बल पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी। रोड़ेबाजी में महिला थाना अध्यक्ष आभा कुमारी व चौकीदार जगत पासवान जख्मी हो गए। बाकी पुलिस टीम को भी चोट लगी। देर रात तक एसकेएमसीएच में महिला थाना अध्यक्ष व चौकीदार का इलाज किया गया। अहियापुर थाना अध्यक्ष सोना प्रसाद, महिला थाना अध्यक्ष आभा कुमारी व पुलिस बल झपसी टोला में एक गिरफ्तारी के सिलसिले में पहुंचे। रात करीब 11 बजे पुलिस टीम के पहुंचते ही भाकपा माले नेता मुन्ना कुमार पुलिस बल के पास पहुंचा। पुलिस टीम से झपसी टोला में पहुंचने की वजह पूछा। पुलिस अधिकारी ने मुन्ना को रोक लिया। इसी दौरान झपसी टोला के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोड़ेबाजी शुरू कर दी। माहौल बिगड़ते देख अहियापुर पुलिस पीछे हो गई। इस दौरान रोड़ेबाजी में महिला थाना अध्यक्ष का हाथ जख्मी हो गया। चौकीदार भी जख्मी हुआ। अहियापुर थाना अध्यक्ष सोना प्रसाद ने बताया कि एक गिरफ्तारी के सिलसिले में पहुंचे थे। वहां कुछ लोगों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर चलाया। कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, भाकपा माले नेता मुन्ना ने कहा कि जब पुलिस मोहल्ले में पहुंची तो हम पूछने पहुंचे कि किस वजह से आप लोग रात में पहुंचे। इसी पर मुझे पकड़ लिया गया। इससे आक्रोश भड़क गया।

रोड़ेबाजी में घायल महिला दारोगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages