गिरफ्तारी के माँग के लेकर कई घंटे तक बना रहा रणक्षेत्र समस्तीपुर - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 17 April 2019

गिरफ्तारी के माँग के लेकर कई घंटे तक बना रहा रणक्षेत्र समस्तीपुर

 समस्तीपुर /मोहनपुर
छात्र की हत्या के बाद सड़क जाम और बवाल से पांच घंटे तक मोहनपुर रणक्षेत्र में तब्दील रहा। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जिससे जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के कारण सभी एक तरह से मुसीबत का सामना करने को विवश थे। भीड़ इस कदर उग्र थी कि हत्यारों की गिरफ्तारी के बगैर कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। जाम करने वालों ने सड़क पर टायर भी जला रखे थे। पुलिस उन्हें समझाने का जितना ही प्रयास करती थी वे और अधिक उग्र हो जाते थे।

तीन थानों की पुलिस के साथ डीएम-एसपी भी भीड़ संभालने में जुटे रहे। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले व लाठी चार्ज भी किए। स्थिति नियंत्रित नहीं होने पर सदर एसडीओ एके मंडल और डीएसपी प्रीतिश कुमार, समस्तीपुर बीडीओ अंजन दत्त और सीओ धर्मेन्द्र पंडित, इंस्पेक्टर कुमार कीर्ति व चतुर्वेदी सुधीर कुमार, नगर इंस्पेक्टर सीताराम प्रसाद और मुफस्सिल इंस्पेक्टर विक्रम आचार्य भी पहुंचे। वहीं मुसरीघरारी पुलिस को भी बुलाया गया। उन्होंने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया, लेकिन लोग गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे। भीड़ की ओर से पथराव के बाद पुलिस ने भी लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले दागे तो भगदड़ मच गयी। गोली की आवाज समझ जान बचाने के लिए लोग भागते दिखे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages