मुज़फ्फरपुर मे अनियंत्रित बस ने मारी ठोकर एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 16 April 2019

मुज़फ्फरपुर मे अनियंत्रित बस ने मारी ठोकर एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल

मुज़फ्फरपुर बैरिया गोलम्बर के समीप   रोड क्रॉस के दौरान एक अनियत्रित बस ने एक व्यक्ति  को ठोकर मार दी।
इस घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
बताया जा रहा है कि गोविंद गंज थाना क्षेत्र के झकरा निवासी रामलाल राम अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया गोलम्बर के समीप रोड को पार कर रहे थे। इसी क्रम में रफ्तार में आ रही बस से टकरा कर सड़क किनारे गिर गए। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगो ने इस घटना की जानकारी अहियापुर पुलिस को दी।
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुच घायल रामलाल राम को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
और घायल के परिजन को इस घटना की सूचना दे दी है।






हालांकि अभी तक कोई परिजन नही आया है घायल के पास।
जहा घायल रामलाल राम का स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें आई सी यू में रखा गया है।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages