मुज़फ़्फ़रपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण नगर में लोगों ने चोर की जमकर कुटाई कर दी।
लक्ष्मी नारायण नगर के गली नं. 14 में किरायेदार अविनाश कुमार के घर में आज दिनदहाड़े एक चोर घुस गया और लाखों के माल पर हाथ साफ कर रहा था।
घटना के वक्त घर में कोई नहीं था, वहीं जब चोर घर से निकलने लगा तभी अविनाश अपने घर पहुंचे और चोर को रोक शोर मचाने लगे, शोर सुन आसपास के लोग एकत्रित हुए वहीं चोर ने पकड़ने आए एक लड़के पर प्रहार भी किया जिस में उसके मुंह से खून निकलने लगा और साथ ही साथ एक लड़की के पाव पर भी ईंट से हमला कर दिया और भाग कर बगल के एक खाली मैदान में जा छिपा।
चोर को मैदान में छिपा होने पर सभी लोगों ने मैदान को चारों ओर से घेर लिया और चोर को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी।
वहीं घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को अपने हिरासत में ले लिया, पीड़ित के घर से अभी भी तकरीबन 1 लाख की ज्वेलरी और 15-20 हजार कैश गायब है।
वहीं चोर ने अपनी पहचान पक्की सराय निवासी सलाउद्दीन बताई है हालांकि अभी इसका सत्यापन बांकि है।





No comments:
Post a Comment