मुजफ्फरपुर में ठेकेदार के घर भीषण डकैती, चार लाख कैश के साथ जेवरात भी ले गए लुटेरे - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 30 January 2019

मुजफ्फरपुर में ठेकेदार के घर भीषण डकैती, चार लाख कैश के साथ जेवरात भी ले गए लुटेरे

मुजफ्फरपुर जिला क्राइम का हब बनता जा रहा है. लगातार हत्या, लूट और डकैती जैसी वारदातें सामने आ रही हैं. एक बार फिर से मुजफ्फरपुर में लुटेरों ने तांडव किया है. इस बार लुटेरों के टारगेट पर बिजली विभाग का एक ठेकेदार रहा. मिल रही जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर में बिजली विभाग के ठेकेदार के घर में लाखों रुपये की लूट हुई है. घटना के बाद से पुलिस के होश उड़े हुए हैं. लुटेरों ने शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया है.



मिल रही जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर के कर्जा थाना क्षेत्र में ये घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि लुटेरों ने पहले तो घर पर धावा बोला. फिर घर के सभी लोगों को बंधक बना लिया. सभी के एक कमरे में बंद कर दिया गया. सूचना के मुताबिक घर के लोगों के साथ मारपीट भी की गई है. उधर पुलिस की पूछताछ में जो जनकारी आ रही है उसमें 4 लाख कैश के साथ जेवरातों की लूट की बात कही जा रही है. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर रही है.


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages