Exclusive: राहत फतेह अली खान पर भारत में विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग का आरोप, ईडी ने भेजा नोटिस - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 30 January 2019

Exclusive: राहत फतेह अली खान पर भारत में विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग का आरोप, ईडी ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली: भारत, पाकिस्तान से लेकर देश-दुनिया में अपनी आवाज की जादू से लोगों के दिलों पर राज करने वाले पाकिस्तान के मशहूर सूफी गायक राहत फतेह अली खान पर बड़ा आरोप लगा है. राहत फतेह अली खान पर विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग का आरोप लगा है. उनपर आरोप है कि उन्होंने भारत से तीन साल तक विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग की.


मिली जानकारी के मुताबिक राहत फतेह अली को भारत में अवैध तरीके से तीन लाख चालीस हजार यूएस डॉलर मिले थे. इनमें से राहत ने दो लाख पच्चीस हजार डॉलर की स्मगलिंग कर दी थी.

अब मामले की जांच कर रही ईडी ने राहत को फेमा के तहत शोकाज नोटिस भेजकर जवाब मांगा है. ईडी ने राहत फतेह अली खान से दो करोड़ 61 लाठ रुपये की राशि को लेकर जवाब मांगा है.

•अगर ईडी जवाब से संतुष्ट नहीं होता तो राहत पर 300 प्रतिशत का जुर्माना लग सकता है.

•जुर्माना न भरने पर राहत के खिलाफ भारत में लुकआउट नोटिस जारी हो सकता है.
•साथ ही भारत में राहत के कार्यक्रमों पर भी रोक लग जाएगी.

जांच में ये भी पता चला है कि राहत फतेह अली मीट व्यवसायी मोइन कुरैशी की बेटी की शादी में भी आया थे. मोइन कुरैशी वही कारोबारी है, जिसके मामले की जांच को लेकर सीबीआई में घमासान मच गया था. पता चला है कि राहत फतेह अली खान के पास साल 2011 में भी दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सवा लाख डॉलर बरामद हुए थे. राहत के पास इन पैसों के कोई दस्तावेज नहीं थे.


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages