परीक्षा नियंत्रक को छात्रो को कम से कम 10 मिनट का समय देना चाहिए, क्योंकि ट्रैफिक और अन्य कारणों से लेट होने स्वाभाविक है :- अनिकेत पाण्डेय - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 8 February 2019

परीक्षा नियंत्रक को छात्रो को कम से कम 10 मिनट का समय देना चाहिए, क्योंकि ट्रैफिक और अन्य कारणों से लेट होने स्वाभाविक है :- अनिकेत पाण्डेय

बिहार नवयुवक सेना  के सभी सदस्यों ने आज मंगल सेमेनरी के गेट पर विकलांग छात्र इम्तेयाज आलम को मात्र 2 मिनट लेट होने से परीक्षा में सम्मिलित ना होने देने के विरोध में सभी सेना के सदस्यों ने  शिक्षा विभाग के गलत व्यवहार गलत व्यवस्था के खिलाफ जमकर प्रदर्शन एवं नारेबाजी की जिसका नेतृत्व करते हुए बिहार नवयुवक सेना के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिकेत पाण्डेय ने कहा कि मात्र 2 मिनट लेट होने के वजह से एक दिव्यांग को मंगल सेमिनरी स्कूल में इंट्री नही करने देना ये सरासर गलत है  , दिव्यांग है इस लिए आने में 2 मिनट लेट हो गया, इसी वजह से दिव्यांग इम्तेयाज आलम का पूरा जीवन को तबाह करने का काम जिला प्रशासन ने किया है ,जहा एक दिव्यांग के लिए भी कोई इंसानियत या मानवता नाम का कोई चीज नही है , परीक्षा नियंत्रक को छात्रो को कम से कम 10 मिनट का समय देना चाहिए, क्योंकि ट्रैफिक और अन्य कारणों से लेट होने स्वाभाविक है ! 

वही जिला संयोजक टिंकु श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रो भविष्य के साथ खेलना बंद करे बिहार सरकार, वरना होगा बड़ा आंदोलन ! 

वही विशाल प्रताप सिंह ने कहा कि ये जो छात्रो को मजह 2 मिनट 5 मिनट लेट होने से जो परीक्षा से वंचित किया जा रहा है ये गलत है इसमे सुधार होने चाहिए ,

परीक्षा में सम्मलित न होने पाने में इम्तेयाज आलम, सोनू सिंह, राहुल राज, प्रकाश कुमार, आदिल राज, परमेश कुमार, साहिल खान आदि प्रमुख थे ! 

वही प्रदर्शन करने वालो में ब्रजेश पाण्डेय, धनिकलाल यादव,  विशाल पाण्डेय, हरीश राजा, सोनू यादव, अमित दुबे, शिवम चौधरी, बुलेट साहनी, जंगली खान, अमित पाण्डेय, इब्राहिम खान, सोनू राज आदि शामिल थे ।

पूर्वी चंपारण मोतिहारी

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages