BiG News- पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले के दौरान मृत का शव लेकर बिहार आ रहे एम्बुलेन्स की iTen कार से यमुना एक्सप्रेस पर हुआ भीषण टक्कर में 7 लोगो की दर्दनाक मौत, 4 गभीर रूप से घायल - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 20 February 2019

BiG News- पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले के दौरान मृत का शव लेकर बिहार आ रहे एम्बुलेन्स की iTen कार से यमुना एक्सप्रेस पर हुआ भीषण टक्कर में 7 लोगो की दर्दनाक मौत, 4 गभीर रूप से घायल

 जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को CRPF काफिले पर आतंकी हमले के दौरान धमाके से निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर घायल होने के बाद चल रहे इलाज के दौरान मृत राजमिस्त्री का शव लेकर बिहार जा रही एंबुलेंस यमुना एक्सप्रेस वेे पर मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बलदेव क्षेत्र में मंगलवार सुबह एंबुलेंस और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत और अन्य छह घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक आदित्य शुक्ला ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक एम्बुलेंस जम्मू से शव लेकर पटना जा रही थी। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर बलदेव क्षेत्र में तेज रफ्तार एम्बुलेंस डिवाइडर तोड़कर पलट गई। उन्होंने बताया कि आगरा से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार कार एम्बेलेंस से टकरा गई। हादसे में सात लोगों की मृत्यु हो गई और छह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वह खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से घायलों व शवों को बाहर निकलवाया।

जानकारी के अनुसार अरवल बिहार निवासी जहीर अंसारी पुत्र बेचैन अंसारी जम्मू में मजदूरी करता था। वहां पर सोमवार को उसकी तबीयत खराब होने पर जम्मू अस्पताल ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत होने पर उसके साथ चल रहे लोगों ने दिल्ली में रह रहे जहीर के परिजनों अरवल बिहार के लोगों को सूचना दी। एम्बुलेंस दिल्ली पहुंचने पर वे लोग भी एम्बुलेंस में सवार हो गए। मंगलवार सुबह करीब 6:30बजे जब एम्बुलेंस नंबर जेके02-सीबी 0102 बलदेव क्षेत्र के माइल स्टोन 139 के निकट पहुंची। तभी एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को लांघते हुए दूसरी लेन पर पहुंच गई और दूसरी लेन पर आ रही एक कार से जा टकराई।         


                    इस घटना में एम्बुलेंस में सवार जीवन नगर दुर्गा कॉलोनी निवासी मोहम्मद ताहिर पुत्र नूर अहमद अंसारी, उमत चंद्र नगर जम्मू निवासी हरी सिंह पुत्र चमन सिंह, गंगानगर, अरवल बिहार निवासी सोहेल अहमद , आसमा पत्नी जहीर और शास्त्री पार्क दिल्ली निवासी जहांगीर आलम पुत्र जुनुअल अंसारी तथा कार में सवार रामपुर कॉलोनी टूंडला निवासी सरोज शर्मा पत्नी दिनेश शर्मा की मौत हो गई। इसके अलावा एक और व्यक्ति की मौत हुई है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक आसमा जहीर की पत्नी है, जिसके शव को बिहार ले जाया जा रहा था।

यह हृदय विदारक हादसा घटना मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में गांव सुखदेव बुर्ज पर माइल स्टोन 138 के समीप की है। जेके 02 सीबी 0102 एंबुलेंस नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और डिवाडर को ताेड़कर कलाबाजी खाते हुए दूसरे ट्रेक आगरा- नाेएडा पर आकर आगरा से नोएडा की तरफ जा रही आइ-10 कार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दाेनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। एंबुलेंस चालक जम्मू निवासी हरी सिंह, मोहम्मद जहीर(40) निवासी अरवल बिहार के शव को लेकर जम्‍मू से बिहार के लिए जा रहा था। उसके साथ स्व. जहीर की पत्नी आसमा, पुत्र रिजवान, सोहेल अहमद और सोहेल अहमद की पत्नी ताहिरा भी एंबुलेंस में सवार थीं। कार में सवार लोग टूंडला से किसी शादी समारोह में शामिल होकर नाेएडा की तरफ जा रहे थे। इलाका पुलिस, यमुना एक्सप्रेस वे के राहत कर्मचारी और राहगीरों ने दोनों वाहनों में फंसे लोगों को निकाला। यातायात भी ठप हो गया। घायल वाहनों के बीच बुरी तरह फंसे हुए थे। हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए आगरा के कृष्णा हॉस्पीटल भेजा गया है। बताया गया है कि एक घायल ने उपचार के दौरान आगरा में दम तोड़ दिया है।

हादसे में मृतकों के नाम

1- मोहम्‍मद ताहिर अंसारी(26) पुत्र नूरहमद अंसारी

2-एंबुलेंस चालक हरी सिंह(40) पुत्र चमन सिंह निवासी उमदचंद नगर जम्‍मू कश्‍मीर

3-सोहिल अहमद(28),निवासी अरवल, गंगानगर बिहार

4-आसमा(36) पत्‍नी जहीर,निवासी अरवल गंगानगर बिहार

5-जहांगीर आलम(25) पुत्र जनुअल अंसारी,शास्‍त्री पार्क दिल्‍ली

6-दस वर्षीय बालक (शिनाख्‍त नहीं हो पाई है)

7-महिला(32) (शिनाख्‍त नहीं हो पाई है)

ये हुए घायल

1- गुलशन आरा पत्‍नी सोहिल

2- रिजवान (12) पुत्र जाहिर

3- शाकिब(8) पुत्र सोहिल

4- सोनू(35) उर्फ विश्‍वास भारद्वाज प्रवक्‍ता श्री तिलक इंटर कॉलेज फीरोजाबाद

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages