PATNA : पाकिस्तान में आ’तंकी कैम्पों पर वायुसेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढे तनाव के मद्देनज़र भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और रक्सौल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आशंका जाती जा रही है आ’तंकवादी भारत में घुसने के लिए भारत -नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठा सकते हैं। रक्सौल में सभी चेक पॉइंट्स पर गहन चेकिंग चलाई जा रही है। और आने जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
इससे पहले बुधवार का दिन काफी उथल पुथल भरा रहा। पाकिस्तान द्वारा भारतीय वायु सीमा क्षेत्र का उल्लंघन किया गया जिसमे भारतीय लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया। भारत का भी एक मिग 21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया एउर उसके पेले कैप्टन अभिनन्दन को पाकिस्तान ने बंदी बना लिया। उसके बाद जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, पंजाब के सभी एयरपोर्ट और चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सभी तरह की उड़ान सेवा रद्द कर दी गई। एयरस्पेस को पूरी तरह सील कर दिया गया और वायुसेना को आदेश के बाद 2 मिनट में उड़ान भरने के लिए तैयार रहने को कहा गया। लोगों में आशंकाएं गहरा गई कि अब बस यु’द्ध की घोषणा होने ही वाली है। दिन भर भारत सरकार की तरफ से उच्च स्तरीय बैठकों का दौर चलते रहा और बाहर लोगों की आशंकाएं गहरा रही थी। हालाँकि दो -तीन घंटों के बाद सभी एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू कर दी गई। पाकिस्तान के भी सुर बदल चुके थे और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान कह रहे थे कि यु’द्ध हुआ तो उसे ख़त्म करना न भारत के हाथ में होगा और न पाकिस्तान के हाथ में।
दूसरी तरफ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कूटनीतिक स्तर पर पाकिस्तान को घेर रही थी। दिन भर में पाकिस्तान दुनिया भर में अलग थलग पड़ने लगा। अमेरिका ने उसे आ’तंकियों पर कड़ी कारवाई की चेतावनी दी तो पाकिस्तान के करीबी मित्र चीन ने भी बुझे मन से ही सही, ये कहने को मजबूर हुआ कि पाकिस्तान को अपनी जमीन से आ’तंकियों के खिलाफ कारवाई करनी चाहिए। गल्फ एयर ने पाकिस्तान जाने और आने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया और इधर भारत ने भी पश्चिमी देशों की तरफ जाने वाले फ्लाइट्स को पाकिस्तान के एयर स्पेस से गुजरने पर रोक लगा दी। हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं लेकिन सुबह वाले हालत इस वक़्त थोड़े बेहतर है। या यूँ कहें कि जो यु’द्ध आज दोपहर ऐसा लग रहा था कि अब हुआ कि तब हुआ , शाम तक उन अटकलों पर विराम लग गया लेकिन हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

No comments:
Post a Comment