दुखद घटना नेपाल के पर्यटन मंत्री सवार हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 27 February 2019

दुखद घटना नेपाल के पर्यटन मंत्री सवार हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

नेपाल न्यूज़ एजेंसी

पर्यटन मंत्री रवीन्द्र अधिकारी सवार एयर डायनास्टी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हेलीकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे। पाथीभरा माई का दर्शन करने गए पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री अधिकारी सवार हेलीकॉप्टर एक पहाडी से टकरा कर जंगल में गिर जाने की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों ने दी है। जोर से धमाके की आवाज और आग की तेज लपटों को देखने के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। ताप्लेजुंग के पुलिस एसपी संजय सिंह थापा ने घटना की पुष्टि करते हुए दुर्घटनास्थल के तरफ रवाना होने की जानकारी दी। वरीय पत्रकार अमरेंद्र तिवारी ने घटना को दुखद बताते हुए शोक प्रकट किया है। भारत-नेपाल पत्रकारों के संगठन मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के पूर्वी चंपारण जिला संयोजक नवेन्दु कुमार सहित मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी परिवार ने विमान दुर्घटना को को दुखद बताते हुए शोक प्रकट किया।

नेपाल न्यूज़ एजेंसी

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages