पाक पाक पर वायुसेना की कार्रवाई के बाद लोगों में जश्न का माहौल, युवाओं ने मनाई होली-दीवाली - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 26 February 2019

पाक पाक पर वायुसेना की कार्रवाई के बाद लोगों में जश्न का माहौल, युवाओं ने मनाई होली-दीवाली



मुजफ्फरपुर- उत्तर बिहार की अघोषित राजधानी मुजफ्फरपुर के जीरोमाइल स्थित शाहिद भगत सिंह चौराहे पर युवाओं ने भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई कड़ी कार्रवाई को लेकर जश्न मनाया। इस दौरान युवाओं ने जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए साथ ही भारतीय सेना की जय जयकार की। युवाओं ने भारतीय वायुसेना को सलाम किया। जीरोमाइल स्थित शाहिद भगत सिंह चैराहे पर युवाओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर ख़ुशी मनाई।

ये भी पढ़े--  Surgical Strike2: जानें कितने बजे और कहां-कहां-कैसे वायुसेना ने आतंकियों के कैंप किए ध्वस्त......

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक 2.0 को अंजाम दिया गया है। भारतीय वायुसेना ने अब तक की सबसे बड़ी एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया है। वायुसेना ने मिराज विमानों के जरिये पाकिस्तान के मुज़फ्फराबाद, बालाकोट, चकोटी में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर एक हजार किलो से ज्यादा बम गिराए और आतंकियों के लौन्चिंग पैड्स को नष्ट किये। सबसे ख़ास बात ये है कि खुद पाकिस्तान ने ये माना है की भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है। ऑपरेशन को अंजाम दे कर 12 मिराज विमान सुरक्षित लौट आये हैं। भारतीय सेना की इस कार्रवाई पर मुजफ्फरपुर के लोगों ने वायुसेना को सलाम किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages