Breaking News: मैट्रिक परीक्षा के दौरान बड़ा हादसा, इतनी छात्राएं हुई घायल - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 26 February 2019

Breaking News: मैट्रिक परीक्षा के दौरान बड़ा हादसा, इतनी छात्राएं हुई घायल


मैट्रिक परीक्षा के दौरान बिहार के गोपालगंज में एक बड़ी घटना हुई। यहां एक केंद्र पर हॉल की छत गिर गई। इस हादसे में दो बेंच पर बैठी आधा दर्जन लड़कियां घायल हो गईं। जल्दी-जल्दी में सभी छात्राओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया है, जिसमें दो छात्राओं को अधिक चोटे आई हैं जबकि चार छात्राओं को मामूली चोटें आई हैं। घटना नगर थाना चौक स्थित वीएम इंटर कॉलेज की है। जानकारी के अनुसार, मैट्रिक की परीक्षा चल रही थी। उसी समय शहर के वीएम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र की छत का प्लास्टर अचानक गिरने लगा। मौके पर भगदड़ मच गई और अचानक लड़कियों में चीख पुकार होने लगी।


घटनास्थल और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की मदद से घायल छात्रों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बबीता कुमारी, विद्यान्ति कुमारी, विमल कुमारी, विजंती कुमारी, बबीता कुमार और अनु कुमारी शामिल हैं। सभी छात्राएं हाईस्कूल सदौवा की छात्रा हैं। जिला शिक्षा अधिकारी पूनम चौधरी ने कहा कि 5 छात्र घायल हुए हैं और सभी का इलाज किया जा रहा है। इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अमर कुमार ने बताया कि आधा दर्जन छात्राएं आई हैं। जिनमें से चार को मामूली चोटें आई हैं लेकिन दो को पैर और सिर में चोटें आई हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages