पाकिस्तान मीडिया का दावा है कि इंडिया का एक फ्लाइंग पायलट अरेस्ट किया गया है। इसका एक वीडियो पाकिस्तानी मीडिया में चलाया जा रहा है। जिस जवान का वीडियो चल रहा है उसका नाम अभिनंदन कहा जा रहा है। इस वीडियो में ये अभिनंदन नाम का जवान कह रहा है कि उनका सर्विस नंबर 27981 है और वो फ्लाइट पायलट है। इस की पुष्टि भारत की तरफ से नहीं की गई है।
युद्ध में सेना और सरकार के साथ खड़े लोग कृपया वीर अभिनंदन की फ़ोटो हटा लें। कंधार प्रकरण से सबक लें। हमने भी डाला था पर हटा लिया ।
भारत ने कहा-जांच कर रहे हैं : विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि भारत की एयरस्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान ने एक्शन लिया। भारत ने पाकिस्तान के एक्शन का कड़ा जवाब दिया और उनके लड़ाकू विमान को मार गिराया। हालांकि, इस कार्रवाई में भारत का एक मिग विमान ध्वस्त हो गया है और हमारा एक पायलट लापता है। पाकिस्तान का दावा है कि भारतीय पायलट उनकी हिरासत में है, हम अभी इसकी जांच कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग में रवीश कुमार के साथ एयर वाइस मार्शल आर। जी। के कपूर भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी लड़ाकू विमान, ललकार कर भारत ने खदेड़ा
पाकिस्तान ने कहा- कोई बदसलूकी नहीं करेंगे: पाकिस्तान सेना के डीजी आईएसपीआर जनरल गफूर ने कहा है कि पाकिस्तान जं’ग नहीं चाहता है और वो शांति से बातचीत के जरिए मसले का हल ढूंढना चाहते हैं। पाकिस्तान की तरफ से कहा गया है कि इस जवान के साथ कोई बदसलूकी नहीं होगी। कानून के तहत जो किया जाता है वही सलूक इस जवान के साथ होगा। पाकिस्तान बार बार ये कह रहा है कि अब बॉल इंडिया के कोर्ट में है और उसे ये निर्णय लेना है कि आगे बातचीत करनी है या बात को जं’ग तक ले जाना है।
6 विमानों ने किया था एफ16 का पीछा : न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कश्मीर में आज सुबह मिग 21 लेकर उड़े विंग कमांडर अभिनंदन नहीं लौटे हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एफ16 को भगाने के लिए श्रीनगर बेस से 6 मिग21 ने उड़ान भरी थी। इनमें से 5 मिग सकुशल लौट आए हैं, लेकिन एक विमान बाकी है। इस विमान में विंग कमांडर अभिनंदन थे।
कांग्रेस ने जताया दुख : एक भारतीय पायलट के लापता होने पर कांग्रेस ने ट्वीट करके दुख जताया है। साथ ही, भारतीय सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द पायलट का पता लगाया जाए।
Source: Live bihar
No comments:
Post a Comment