बिहार के नालन्दा में सोमवार की सुबह एक सड़क हादसे में दो यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा हिलसा इलाके का है. घटना हिलसा के चंदौत गांव के पास की है. जानकारी के मुताबिक बस हिलसा से चिकसौरा जा रही थी इसी दौरान खाई में पलट गई.
इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई वहीं 25 लोग घायल हैं. घायलों में से दो लोगो की स्थिति काफी गम्भीर बनी हुई है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा है. बताया जाता है कि बस हिलसा से चिकसौरा जा रही थी उसी समय चालक ने संतुलन खो दिया और गाड़ी गड्ढे में पलट गई.
दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की उसके बाद बस को आग के हवाले कर दिया. इतना ही नहीं अग्निशमन दस्ता के वाहन पर भी रोड़ेबाजी की गई. दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा.
घटना से आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया है. हिलसा के डीएसपी मुस्तफिक अहमद ने भी इस हादसे में दो यात्रियों के मौत की पुष्टि की है. घटना के बाद से इलाके के लोग खासे आक्रोशित हैं.

No comments:
Post a Comment