NH 57 पर सड़क हादसे में तीन युवकों की हुई मौत - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 4 February 2019

NH 57 पर सड़क हादसे में तीन युवकों की हुई मौत

दरभंगा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. बीती रात NH57 के ककरघट्टी के पास यह सड़क दुर्घटना हुई.

जानकारी के अनुसार, सड़क पर खड़ी ट्रक को पीछे से पिकअप वैन ने टक्कर मार दी. मौके पर ही पिकअप सवार तीन युवकों की मौत हो गयी. तीनों शवों का डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. सूचना के अनुसार मृत सभी युवक मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं.

वैसे बिहार में दो बड़े सड़ हादसे हुए हैं. नालंदा में यात्रियों से भरी बस खाई में पलट गई. हादसे में कुल 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं, कई यात्रियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. ये हादसा ओवरटेक करने के कारण हुआ. हादसे में बस करीब 24 फ़ीट गहरे खाई में में जा गिरी.

2 comments:

Post Bottom Ad

Pages