पवन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
सेंट्रल बैंक में भारी अनियमितता। ढाका।सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा (ढाका) में भारी अनियमितता देखी जा रही है। एक तो बैंक कर्मी के व्यवहार से सभी उपभोक्ताओं हमेशा परेशान हैं,तो दूसरी ओर बैंक की सारी सुविधाएं से उपभोक्ता वंचित है। बैंक का पासबुक अपडेट प्रिंट हमेशा खराब रहता है। इस संदर्भ में स्थानीय लहन ढाका निवासी अरशद ने बताया कि विगत एक माह से बैंक में खाता खोलने के लिए बैंक का चक्कर लगा रहा हूँ। खाता खोलने के लिए फार्म उपलब्ध नहीं है। मैं बार-बार बैंक से वापस जा रहा हूं जो कि मेरे लिए खाता खोलना अति आवश्यक है। पूछे जाने पर इस संबंध में शाखा प्रबंधक बताने से इंकार है। वही ढाका में चार एटीएम है। फिर भी सभी एटीएम सुचारू रूप से काम करना बंद कर दिया है। किसी एटीएम में रुपया उपलब्ध नहीं है, तो कई में ताला लगा हुआ है, तो कई खराब पड़ा हुआ है। जिससे उपभोक्ता रुपया की निकासी करने से वंचित है।
वहीं दूसरी ओर घोड़ासहन के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, तथा उत्तर बिहार ग्रामीण बैंकों में भी ज्यादा ही अनियमितता देखी जा रही है। जिससे आए दिन बैंक ग्राहकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
No comments:
Post a Comment