जापान में दिखेंगी मधुबनी पेंटिंग की झलक, बुलेट ट्रेन सजेगी मिथिला पेंटिंग के आकर्षक रंगों में। - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 4 February 2019

जापान में दिखेंगी मधुबनी पेंटिंग की झलक, बुलेट ट्रेन सजेगी मिथिला पेंटिंग के आकर्षक रंगों में।


विश्व प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग्स अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। देश-विदेश में जाने वाली मिथिला पेंटिंग के साथ किया गया अनूठा प्रयोग अब देश की सीमा से निकलकर के विदेशों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। बताते चलें कि हाल में ही समस्तीपुर मंडल पहली बार बिहार सम्पर्क क्रान्ति की पूरी बोगियों को मिथिला पेंटिंग से सुसज्जित करके पूरे देश में वाहवाही बटोरी थी।

जापान की ट्रेनों में दिखेंगी मिथिला पेंटिंग की झलक

बिहार सम्पर्क क्रान्ति से शुरू हुआ मिथिला पेंटिंग का सफर अब जापान के बुलेट ट्रेनों तक जा पहुंचा है। भारत के ही ट्रेनो के तर्ज पर जापान की बुलेट ट्रेनें मिथिला पेंटिंग से सजी-संवरी नजर आएंगी। इसको लेकर जापान सरकार ने भारतीय रेल से सम्पर्क साधा है और कलाकारों की टीम को जापान भेजने का अनुरोध किया है।

रेल मंत्रालय ने कलाकारों का चयन किया शुरू

बताते चलें कि समस्तीपुर रेल मंडल से शुरू हुआ ट्रेनों को मिथिला पेंटिंग से संवारने के सफर को यूनाइटेड नेशंस आॅर्गेनाइजेशन ने भी सराहा था। रेल मंत्रालय ने इसको लेकर कलाकारों का चयन भी करना शुरू कर दिया है। जिसके बाद जापान तक मधुबनी पेंटिंग का पहुंचना भी एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages