बिहार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना शुरू,हर बुधवार को लगेगा विशेष कैंप, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन.. - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 11 February 2019

बिहार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना शुरू,हर बुधवार को लगेगा विशेष कैंप, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन..

केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बिहार में शुरू हो गई है। दो हेक्टेयर से कम जमीन मालिक किसानों को सालाना छह हजार लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा। जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में हर बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए विशेष कैंप लगाकर किसानों से आवेदन लिया जाएगा। किसानों से मिले आवेदनों के जांच के बाद हर शनिवार तक किसानों की सूची तैयार किया जाएगा।

बिहार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
बिहार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना
 उन्होंने कहा कि यह योजना केवल रैयती किसानों के लिए है। दो हेक्टेयर से कम जोत वाले निबंधित किसान सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन किसानों ने विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, उन किसानों को पहले कृषि विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए किसान आवेदन दे सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन : योजना का लाभ लेने वाले किसानों को https://dbtagriculture.bihar.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और आवेदन की प्रति कैंप में जमा करनी होगी। पोर्टल पर जैसे ही किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिंक पर क्लिक करेंगे उनसे उनका रजिस्ट्रेशन नंबर मांगा जाएगा। रजिस्ट्रेशन नंबर देने के बाद मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी डालते ही पेज खुलेगा। इनमें किसानों को डिटेल जानकारी भरनी होगी। आवेदन का फॉर्म भरने के बाद उसकी एक प्रति निकाल कर कैम्प में जमा करना होगा। 

काम की बात- केंद्र प्रायोजित योजना बिहार में शुरू, किसानों से लिया जाएगा आवेदन 
80 हजार किसान पहले ही डीबीटी पोर्टल पर रजिस्टर्ड : जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले में किसानों की संख्या 2 लाख 20 हजार के करीब है, जिनमें अब तक 80 हजार से ज्यादा किसानों के द्वारा निबंधन करवाया जा रहा है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि पोर्टल पर पहले से रजिस्टर्ड किसानों की सूची तैयार की जा रही है कि कितने किसानों के पास 2 हेक्क्टेयर से कम जमीन है। योजना के क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार को तैयारी का निर्देश जारी किया जा चुका है। 

2 comments:

Post Bottom Ad

Pages