New Delhi: अभी- अभी दिल्ली-NCR से एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगने के बाद लोगों घर, ऑफिस से बाहर निकल गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 बताई जा रही है। भूकंप से दिल्ली एनसीआर से हिली धरती से लोग दहशत में है। हालांकि- भूकंप के झटके से किसी तरह की कोई नुकसान की खबर नहीं आई है।
बता दें कि इससे पहले मणिपुर के चुराचांदपुर में तड़के सुबह भूंकप के तेज झटके लगे थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 आंकी गई थी। वहीं भूंकप के तेज झटके आने से स्थानीय नागरिक में दहशत का माहौल पैदा हो गया, जिसके कारण कई लोग अपने घरों से बाहर किसी सुरक्षित स्थानों पर चले गए। अभी तक मणिपुर के चुराचांदपुर में भूकंप आने की वजह से कोई अनहोनी की खबर नहीं आई है, हालांकि स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम राहत कार्य में जुटा हुआ है।
आपको बता दें कि, भूकंप के आने से उतना नुकसान नहीं पहुंचता है जितना लोगों में दहशत सी हो जाती है। दरअसल, भूकंप आने पर लोगों में एक दहशत का माहौल बन जाता है, लोग घबरा कर इधर-उधर भागने लगते हैं। मगर भूकंप के दौरान जितनी क्षति भूकंप से होती है, उससे ज्यादा क्षति इस दौरान लोगों द्वारा बरती जाने वाली असावधानियों से होती है। ऐसे में आपको बता दें कि, अगर भूकंप आता है तो आपको कुछ सावधानियों को बरतना चाहिए।
भूकंप आने के बाद आपको एक बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए घबराना नहीं है, अगर आप घर में हैं तो घर से तुरंत बाहर आ जाएं और किसी सुरक्षित स्थान पर खड़े हो जाएं। याद रहे की ऊंची बिल्डिंग के आसपास कभी भी न रहे, इससे जानमाल का खतरा हो सकता है। वहीं अगर आप घर से बाहर हैं और गाड़ी चला रहे हैं तो अपनी कार को तुरंत रोक दें और उसके अंदर ही बैठे रहे। इस तरह की कुछ सावधानियां हैं जिनको भूकंप के समय याद रखना चाहिए।


No comments:
Post a Comment