समस्तीपुर दरभंगा दोहरीकरण में आयेंगी तेजी, दोहरीकरण के साथ इस खंड पर रेल पुलों के निर्माण को लेंआंवटित किया गया धन। - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 2 February 2019

समस्तीपुर दरभंगा दोहरीकरण में आयेंगी तेजी, दोहरीकरण के साथ इस खंड पर रेल पुलों के निर्माण को लेंआंवटित किया गया धन।

दरभंगा: समस्तीपुर दरभंगा रेल खंड पर दोहरीकरण की बाट जोह रहे लोगों के लिए रेलवे के अंतरिम बजट में 90 करोड़ की धन राशि का प्रावधान सरकार द्वारा किया गया है। इसके बाद इस अति महत्वपूर्ण परियोजना के क्रियान्वयन मे और गति आने की संभावना जताई जा रही हैं।

अब तक जारी हुए 190 करोड़।

500 करोड़ की इस परियोजना की बात करें तो बीते चार सालो को मिलकार अब तक 190 करोड़ की राशि सरकार द्वारा मुहैया कराई जा चुकी हैं। परियोजना पर विस्तार से बात करें तो सिर्फ 380 करोड़ रेल पटरियों को बिछाने पर ही खर्च होगा, वहीं बाकी धन राशि पुल, पुलियों, स्टेशन, प्लेटफार्म और फुट ओवरब्रिज के निर्माण पर खर्च होने हैं। फिलहाल इस बजट में पुल निर्माण को ले अलग से 12 करोड़ जारी किया गया है।

2022 तक पूरी हो जायेगी दोहरीकरण


फिलहाल 2022 तक दरभंगा से समस्तीपुर के बीच दोहरी लाइन पर ट्रेनों के पूरे रफ्तार से दौरने की संभावना हैं। पूरी योजना के तहत ट्रैकों की पहले से कही ऊँचा किया जा रहा है, साथ ही कई प्लेटफार्म और स्टेशनों को भी नये सिरे से तैयार किया जा रहा है। पहले चरण मे समस्तीपुर- किशनपुर तो वही दरभंगा- थलवारा तक दोहरीकरण की योजना हैं। दूसरे चरण मे थलवारा- किशनगंज तक दोहरीकरण का कार्य पूरा किया जायेगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages