भागलपुर:- 9 फरवरी की सुबह 8:56 बजे से 10 फरवरी की सुबह 10:10 बजे तक है बसंत पंचमी का मुहूर्त
माघ शुक्ल की बसंत पंचमी पर मां सरस्वती पूजा इस बार 10 फरवरी रविवार को है। पंडितों के अनुसार पंचमी का प्रवेश 9 फरवरी शनिवार की सुबह 8 बजकर 56 बजे से रविवार की सुबह 10 बजकर 10 बजे तक रहेगा। सरस्वती पूजा को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारी जोरों पर चल रही है। शहर में करीब एक हजार स्थानों पर प्रतिमा बिठाई जाएगी। प्रतिमा की कीमत करीब एक हजार से शुरू होकर चार हजार रुपए तक है।
![]() |
| बसंत पंचमी का मुहूर्त |
उधर, लाजपात पार्क स्थित हनुमान मंदिर परिसर में कोलकाता के सुरेश पाल एक महीने तक अपने सहयोगियों के साथ पिछले कई वर्षों से मां सरस्वती की प्रतिमा बनाते आ रहे हैं।
सुरेश ने बताया कि पहले वे यहां 300 प्रतिमा बनाते थे। लेकिन अब गली- मोहल्लों में भी छोटे-छोटे कलाकारों के द्वारा मूर्तिबनाया जा रहा है। इसलिए इस बार 100 प्रतिमा बनाया जा रहा है। प्रतिमा की कीमत 1500 से 4000 हजार रुपए तक है। कहा, समय के साथ हर चीज में बदलाव आया है। इसके बावजूद मिट्टी की प्रतिमा बनाने की परम्परा आज भी कायम है। सरस्वती पूजा को लेकर मां शारदे की प्रतिमा को अंतिम रूप देते कलाकार।
![]() |
| बसंत पंचमी 2019 |
यहां बनाई जा रही हंै प्रतिमाएं
शहर में सरस्वती प्रतिमा लाजपतपार्क हनुमान मंदिर, रामसर, उर्दूबाजार, मिरजानहाट, लालूचक, दीपनगर, अम्बे, अलीगंज, गंगटी, आद जगहों पर बनाई जा रही है।
इन प्रतिमाओं को स्थानीय कलाकारों के साथ ही कोलकाता और तारापुर आदि जगहों के भी मूर्तिकार बनाने में जुटे हैं। अधिकांश प्रतिमाएं मिट्टी की बनी होती है।
![]() |
| बसंत पंचमी का मुहूर्त |
इन सामग्री से करें पूजन
मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजन करें। पूजा के दौरान कलश, पान, सुपाड़ी, लौंग, इलायची, शृंगार सामग्री, सफेद व पीला वस्त्र, पीला सरसों फूल, आम का मंजर, अक्षत, पल्लव, चंदन, हल्दी, अबीर, घी, सफेद फूल आदि से प्रतिमा स्थापित करें। मां को बैर, गाजर, मिसरीकन, सफेद मिठाई, बतासे आदि का भोग लगाएं। दूध, घी, दही, मधु, शक्कर से पंचामृत बनाकर चढ़ाएं।
सरस्वती पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने का निर्देश
गांधी शांति प्रतिष्ठान में सरस्वती पूजा को लेकर कोतवाली और तातारपुर थाने के संयुक्त तत्वावधान में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली थाने के इंस्पेक्टर केदारनाथ सिंह ने की। पूजा पंडालों में अग्निशमन की व्यवस्था करने, सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया गया। मौके पर महबूब आलम, प्रो. एजाज अली, अशोक जिवराजिका, धुरी यादव आदि मौजूद थे।



No comments:
Post a Comment