इंटर परीक्षा नहीं दे पाने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी, बिहार बोर्ड देगा EXAM एक और मौका - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 9 February 2019

इंटर परीक्षा नहीं दे पाने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी, बिहार बोर्ड देगा EXAM एक और मौका

PATNA : इंटर परीक्षा से वंचित रह गए परीक्षार्थियों को बोर्ड ने एक विशेष मौका दिया है। केन्द्र पर देर से आने या एडमिट कार्ड में गलत विषय अंकित हो जाने वाले परीक्षार्थियों को यह सुविधा मिली है। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आगामी जून महीने में विशेष परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड में सुधार के लिए इस बार दो-दो बार डमी एडमिट कार्ड जारी किया गया।

डमी एडमिट कार्ड में सुधार के लिए कई बार मौके भी दिए गए। इसके बाद भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड में विषय ही बदल गया है। ऐसे परीक्षार्थियों को बोर्ड ने सुविधा दी है कि वे मुख्य परीक्षा में अन्य सभी विषयों की परीक्षा में शामिल हो। जो विषय त्रुटिपूर्ण है उसमें जून में आयोजित विशेष परीक्षा में शामिल हो।इंटर परीक्षा के पहले दिन 9:20 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलने से परीक्षा से वंचित परीक्षार्थियों को भी यह मौका मिला है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बाकी विषय में परीक्षार्थी शामिल नहीं हो सकते हैं। सिर्फ पहले दिन की दोनों पाली के विषय में ही परीक्षार्थी जून में आयोजित विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। वह भी तब जब उनकी संबंधित विषय की परीक्षा छूट गई हो।

जुलाई में मिलेगा रिजल्ट:इन दोनों ही तरह के परीक्षार्थियों का रिजल्ट मुख्य परीक्षा और विशेष परीक्षा दोनों को जोड़कर जुलाई में जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड ने कहा है कि यह छात्र हित में निर्णय लिया गया है ताकि उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन में कोई दिक्क्त नहीं आए।

VIa: - live bihar

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages