मधुबनी में DJ बजाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, लड़की के चाचा की हुई मौत गाँव में पसरा मातम - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 10 March 2019

मधुबनी में DJ बजाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, लड़की के चाचा की हुई मौत गाँव में पसरा मातम

मधुबनी जिले में शादी समारोह में मटकोर के दौरान डीजे पर गीत बजाने के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक मनीष यादव (30) है। वह वधु का चचेरा भाई था। घटना जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बसैठ गांव में शनिवार की आधी रात हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। घटना के बाद आरोपित अपने घर से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।


READ ALSO:-सीवान में स्टेशन मास्टर को अपराधियों ने घर से बुलाया फिर सरेआम मारी गोली

जानकारी के अनुसार, बसैठ गांव के  दीपन यादव की पुत्री की शादी आगामी 13 मार्च को होने वाली थी। रात में मटकोर की रस्म हो रही थी। उसी दौरान गांव के ही बैजू यादव एवं मनोज महतो ने डीजे पर फरमाइशी गीत बजाने अन्यथा डीजे बंद करने की धमकी दी। वधु पक्ष के लोगों द्वारा डीजे बंद करने से इन्कार करने पर विवाद बढ़ता चला गया। उसी क्रम में कथित तौर पर बैजू यादव ने पिस्तौल से दो राउंड हवाई फायरिंग की और फिर उसके बाद अपने घर के निकट सड़क पर खड़े मनीष यादव की कनपट्टी में गोली मार दी।
   गंभीर रूप से घायल को परिजन तत्काल इलाज के लिए पीएचसी बेनीपट्टी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पुष्कर कुमार, पुनि सह थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह उक्त गांव पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया। मृतक के भाई नरेश यादव के बयान पर बसैठ गांव के बैजू यादव व मनोज महतो सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

मधुबनी से दिपेश कुमार

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages