संकल्प रैली में भीड़ जुटाने के लिए रात भर चला गंदा डांस, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल - NNB LIVE

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 3 March 2019

demo-image

संकल्प रैली में भीड़ जुटाने के लिए रात भर चला गंदा डांस, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल



IMG_20190303_212535


PATNA : यह राजनीति है। नेता बनने के लिए बहुत कुछ करना
पड़ता है। रैली में शक्ति प्रदर्शन करना पड़ता है। लोक सभा में टिकट पाने के लिए शक्ति प्रदर्शन करना पड़ता है। शक्ति प्रदर्शन अर्थात भीड़ जुटाना पड़ता है। जिसके साथ जितनी भीड़ उसका दबदबा उतना अधिक। अब भीड़ जुटाना आसान काम तो है नहीं। इसके लिए कई तरह के पापड़ बेलने पड़ते हैं। भोजन और मनोरंजन का इंतजाम करना पड़ता है। कैश पैसे देने पड़ते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि सत्ता पक्ष के नेताजी ने अपने क्षेत्र से आए लोगों के लिए बार बालाओं को साटे पर बुलाया था।
           
            देखिये वायरल वीडियो का क्या है सच



पीएम मोदी के सामने सीएम नीतीश का ऐलान, चुनाव में सभी 40 सीट जीतने जा रही एनडीए : एनडीए की संकल्प रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि एनडीए राज्य की सभी 40 सीट को जीतने जा रही है। नीतीश ने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले में हमारे वीर जवान शहीद हुए। पूरे देश में माहौल बना, आतंक के खिलाफ सब एक हो गए। बिहार के जवान भी उस घटना में शहीद हुए।


उन्होंने कहा, आतंकियों के साथ मुकाबले में बिहार के बेगूसराय के जवान पिंटू सिंह शहीद हुए।आतंकियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। मैं विंग कमांडर अभिनंदन का अभिनंदन करता हूं। आतंकवाद से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। नीतीश कुमरार ने कहा, किसान सम्मान निधि की शुरुआत की गई। बिहार की प्रगति के लिए हम एक हुए हैं। बिहार के विकास के लिए केंद्र का व्यापक सहयोग मिल रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम हो रहा है। हमारी प्रतिबद्धता है न्याय के साथ विकास। एक-एक गांव को सड़क से जोड़ा जा रहा है। हर घर में नल का जल पहुंचाया जा रहा है। सात निश्चय पर काम हो रहा है। एक-एक घर में शौचालय बन जाए यह हमारा संकल्प है।

उन्होंने कहा, महिलाओं को सरकारी सेवा में 35 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं को पंचायती राज संस्था और नगर निकाय में 50 फीसदी आरक्षण दिया है। महिलाओं के उत्थान के लिए काम हो रहा है। युवाओं के विकास के लिए काम हो रहा है। हर जिले में इंजीनियरिंग संस्थान और पॉलिटेक्निक कॉलेज खोल रहे हैं। नए मेडिकल कॉलेज स्थापित हो रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार पिछड़ा राज्य है। आबादी का घनत्व सबसे अधिक है। बिहार का विकास दर डबल डिजिट में चल रहा है। 17-18 में बिहार का विकास दर 11.3 फीसदी रहा। हर क्षेत्र में तरक्की हो रही है। संविधान में संशोधन कर अनारक्षित वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण दिया। हमने इसके लिए कानून बना दिया है।

उन्होंने कहा, गांधीजी ने कहा था सात सामाजिक पाप हैं। पहला है सिद्धांत के बिना राजनीति। बहुत सारे लोगों को सिद्धांत में रूचि नहीं है। दूसरा है काम के बिना धन। यहां कुछ लोग हैं जो कोई काम नहीं करते। सत्ता में आकर धन कमाते हैं। हमलोग गांधी जी के सात सामाजिक पाप को एक-एक स्कूल और सरकारी ऑफिस में लिखवा रहे हैं। आज लोगों को सेवा की जगह मेवा में रूचि है। ऐसे लोगों से सावधान रहना है। उन्होंने कहा, बिहार के लोग प्रधानमंत्री को आश्वस्त करना चाहते हैं कि 40 के 40 सीट जीतने जा रहे हैं। कुछ लोग कटुता फैलाना चाहते हैं उनके चक्कर में नहीं पड़ना है। बिहार को आगे बढ़ाना है। सब मिलकर आगे बढ़ेंगे। यह संकल्प रैली है। हमारा संकल्प है। आपसब की सेवा करना। बिजली नहीं थी पहले। आज घर-घर बिजली पहुंच गई है। लालटेन की जरूरत नहीं रही।

INput: - live bihar

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages

Contact Form

Name

Email *

Message *