श्रीनगर:
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 3 आतंकवादियों में पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड भी शामिल बताया जा रहा है. अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि त्राल के पिंगलिश इलाके में बीती रात हुए मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) आतंकी मुदस्सिर अहमद खान उर्फ 'मोहम्मद भाई' भी शामिल है. उन्होंने कहा कि तीनों आतंकियों का शव काला हो चुका है और उनकी पहचान की पुष्टि करने का प्रयास किया जा रहा है. बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा के अवंतीपुरा में आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे. इस हमले की जिम्मेदारी जैश ने ली थी.

रविवार को त्राल में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पिंगलिश इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. घेरेबंदी के बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर खुली फायरिंग कर दी थी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गया था.
Read Also-शोभा देवी बनी मोतीपुर जदयू की प्रखंड सचिव..
Read Also-शोभा देवी बनी मोतीपुर जदयू की प्रखंड सचिव..
अधिकारियों ने बताया कि जेईएम आतंकी खान की पहचान पुलवामा हमले के पीछे साजिशकर्ता के रूप में की जा रही है. सुरक्षाबलों ने कहा कि 23 वर्षीय खान पुलवामा का रहने वाला ग्रेजुएट इलेक्ट्रीशियन था, उसी ने पुलवामा आतंकी हमले में गाड़ी और विस्फोटकों का प्रबंध किया था.
अधिकारियों के मुताबिक, त्राल के मीर मोहल्ला का रहने वाला खान 2017 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था. पुलवामा हमले में शामिल आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार लगातार खान के संपर्क में था.
मुदस्सिर खान को फरवरी 2018 में सुंजवान आर्मी कैंप पर हुए आंतकी हमले में भी संलिप्त माना जाता है जिसमें 6 सुरक्षाबल और एक नागरिक की मौत हुई थी. इसके अलावा जनवरी 2018 में लेथपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले में उसकी भूमिका सामने आई थी, जिसमें 5 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे !
No comments:
Post a Comment