आचार संहिता उल्लंघन मामला : RLSP सांसद की बढ़ेगी मुश्किल, दर्ज होगी प्राथमिकी - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 11 March 2019

आचार संहिता उल्लंघन मामला : RLSP सांसद की बढ़ेगी मुश्किल, दर्ज होगी प्राथमिकी

रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए तिथियों की घोषणा कर दी गई है, इसके साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है. अभी आचार संहिता लागू हुए ज्यादा देर भी नही हुए थे कि इसी बीच रालोसपा सांसद रामकुमार शर्मा ने आचार संहिता को ठेंगा दिखाते हुए उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र सीतामढ़ी में एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया था. जिसके बाद इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि डीएम ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दे दिया है.

राम कुमार शर्मा सीतामढ़ी से उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा के सांसद हैं. बीते रविवार शाम 5 बजे चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता शुरू होने के साथ ही देश मे आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई इसके बावजूद सीतामढ़ी के सांसद ने अपने क्षेत्र में देर शाम एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया. जिसके बाद आचार संहिता उल्लंघन को लेकर उनपर सवाल उठने लगे. इसी बीच सीतामढ़ी के डीएम ने सांसद के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दे दिया है.
Read Also-जम्मू-कश्मीर: त्राल मुठभेड़ में मारा गया पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमाइंड मुदस्सिर-सुरक्षाबलों ने किया दावा


उन्होंने सीतामढ़ी शहर के डुमरा रोड स्थित आईबी में एम्बुलेंस को बुलाकर सेवा का शुभारंभ कर दिया. इस दौरान कार्यक्रम की जानकारी मीडिया को भी मिली तो मीडियाकर्मी वहां पहुंचे. कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद मीडिया के लोगों ने जब सांसद से सवाल किया तो मानों उन्हें सांप सूंघ गया. सांसद ने न केवल कुछ बोलने से मना कर दिया बल्कि कैमरे पर हाथ रखकर पूरे कार्यक्रम का कवरेज से भी मना कर दिया.


गौरतलब है कि रविवार की शाम 5 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से लोकसभा चुनाव की तिथियों का ऐलान किया. लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान होने के बाद बिहार सहित देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव 7 चरणों में संपन्न कराया जाएगा. चुनाव आयोग ने लोकसभा क्षेत्रवार हर चरण में होने वाले मतदान की तारीख घोषित कर दी है

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages