बिहार के नालंदा में पत्रकार के बेटे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कुछ अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार के बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। नालंदा के एसपी नीलेश कुमार ने बताया कि पत्रकार के बेटे के आंख के पास से खून बह रहा है, शरीर पर किसी और तरह का कोई घाव नहीं दिख रहा है। मृत्यु की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी। हम मामले की जांच कर रहे हैं, जल्द ही घटना के बारे में सही जानकारी सामने आएगी,


Bihar: Son of a journalist was shot dead by unidentified miscreants in Nalanda yesterday. Nilesh Kumar, SP Nalanda, says, “There’s bleeding from his eyes. No injury visible on the body except near eyes. Cause of death will be known after post-mortem. Investigation is underway.” pic.twitter.com/PAuVshotZo— ANI (@ANI) April 14, 2019
जानकारी के अनुसार यह घटना हरनौत थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव की है, जहां दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ के बेटे की हत्या कर दी गई है। पत्रकार का नाम आशुतोष कुमार आर्य है और उनके 15 वर्षीय बेटे अश्विनी कुमार उर्फ चुन्नू की आंख फोड़कर निर्मम हत्या कर दी गई। जिस वक्त चुन्नू खेलने के लिए घर से बाहर निकला था, उसके बाद वह काफी देर तक वापस घर नहीं लौटा, तो परेशान होकर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। जिसके बाद गांव के उत्तर तालाब के किनारे चुन्नू का शव बरामद किया गया।
चुन्नू पत्रकार का एकलौता बेटा था, जिस तरह से यह घटना सामने आई है पूरे गांव में मातम छा गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस लगातार लोगों से इस मामले में पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक इस हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आ सकी है।
No comments:
Post a Comment