सपना चौधरी से लड़के ने बोला- आई लव यू, नहीं बोलने पर दी नस काटने की धमकी - NNB LIVE

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 14 April 2019

सपना चौधरी से लड़के ने बोला- आई लव यू, नहीं बोलने पर दी नस काटने की धमकी

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सपना के फैन्स भी उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। यही कारण है कि सपना अपने फैन्स के लिए अक्सर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इन दिनों सपना चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का उन्हें मरने की धमकी दे रहा है।


सपना चौधरी इंस्टाग्राम के अलावा फन ऐप TikTok पर भी वीडियो बनाती रहती हैं। सपना के यह वीडियोज वायरल भी होते हैं। ऐसे में सपना ने TikTok ऐप का इस्तेमाल कर एक वीडियो बनाया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में सपना चौधरी से एक लड़का बार-बार I Love You बोलने के लिए कह रहा है। लेकिन सपना उसकी बात मानने के लिए तैयार नहीं हैं। सपना को प्यार का इजहार न करता देख यह लड़का उन्हें अपने हाथ की नस काटने की भी धमकी देता है। इस पर सपना कहती हैं, ”काट लो नस।” जिस पर लड़का कहता है, ”बहुत खून निकलेगा और दर्द होगा।” हालांकि सपना को इन सब बातों का भी कोई असर नहीं पड़ता है।



बता दें कि सपना चौधरी भोजपुरी, हरियाणा और यूपी के अलावा अब देश का भी एक जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। सपना चौधरी का छत्तीसगढ़ में भी शो हिट साबित हुआ था। सपना चौधरी कई फिल्मों में आइटम नंबर करने के बाद एक्टिंग में भी हाथ अजमा चुकी हैं। सपना ने दोस्ती के साइड इफेक्ट्स से डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हुई थी। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages