समस्तीपुर:- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटर की परीक्षा के दौरान तीसरे दिन शुक्रवार को भी शांतिपूर्ण रही। हालांकि रोसड़ा में कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। अन्य कहीं से भी निष्कासन की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। पूरी तरह जांच पड़ताल के बाद ही परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश दिया जा रहा था।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से समस्तीपुर जिले में कुल 70 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। समस्तीपुर अनुमंडल मुख्यालय में 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि रोसड़ा, दलसिंहसराय व पटोरी अनुमंडल मुख्यालय में कुल 20 परीक्षा केंद्र हैं। लड़के व लड़कियों के लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। समस्तीपुर अनुमंडल मुख्यालय में जिले के सभी लड़कों का सेंटर बनाया गया है। जबकि यहां 13 केंद्र लड़कियों का भी है।
अन्य सभी अनुमंडलों में लड़कियों को सेंटर बनाया गया है। शुक्रवार को भी सुबह करीब साढे सात बजे से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे। हालांकि वर्षा के कारण दोनों पालियों के परीक्षार्थियों को केद्र पर पहुंचने में काफी दिक्कतें हुई। बारिश में भींगते हुए परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंच रहे थे। जिला प्रशासन की ओर से दस मिनट पहले ही केन्द्र पर पहुंचने का आदेश दिया गया था। किंतु, मौसम विपरीत होने की वजह से साढे नौ बजे तक परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंचते रहे।
हालांकि प्रशासन ने भी उदारता दिखाते हुए परीक्षार्थियों को प्रवेश दे दिया। सभी परीक्षार्थियों को फ्रिशकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। परीक्षा प्रारंभ होने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल, डीएसपी प्रीतिश कुमार, जिला के नोडल पदाधिकारी सह डायट पूसा के प्राचार्य शिव कुमार शर्मा, डीईओ सत्येन्द्र झा समेत अन्य अधिकारी दिनभर परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेते रहे।
तीसरे दिन की परीक्षा में जिले में प्रथम पाली में 35 हजार 17 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 711 अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में 15 हजार 51 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 285 अनुपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment