12 वर्षीय किशोरी को जिंदा जलाया, अधजली लाश बरामद - NNB LIVE

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 6 April 2019

demo-image

12 वर्षीय किशोरी को जिंदा जलाया, अधजली लाश बरामद

समस्तीपुर जिले के  सिंघिया थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में शुक्रवार को बगीचे में खेल रही एक किशोरी को जिंदा जलाने की घटना से आसपास के गांव में सनसनी फैल गई है। दुष्कर्म के बाद जलाकर मारने की घटना सामने आ रही है। वैसे पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद ही इसका स्पष्ट पता चल पाएगा। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरदिया दक्षिणी गांव के बगीचा में सोमवार को अधजली अवस्था में पुलिस ने एक किशोरी के लाश को बरामद किया है। खरपतवार एवं पेड़ के पत्ते से गड्ढा में रखकर जलाया गया है। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि हरदिया गांव निवासी सरोज साहू की पुत्री बारह वर्षीया लक्ष्मी कुमारी एवं अपनी दादी के साथ बगीचे में कटे हुए लकड़ी के टुकड़े को देखने गई थी। उसके पिता भी वहां पर थे।
Screenshot_2019-04-06-05-41-45-689_com.facebook.katana




सरोज साह अपनी मां उर्मिला देवी के साथ उसे छोड़कर लकड़ी को आरा मिल भेजने के लिए वाहन लाने चले गए। वाहन आने में देरी देख सरोज की मां लक्ष्मी को वहां छोड़कर खाना खाने के लिए घर चली आयी। जब वह बगीचे में फिर लौटी तो लक्ष्मी वहां से गायब थी। परिजनों ने समझा की वह आसपास खेल रही होगी। इसी बीच बगीचे से लकड़ी के टुकड़े को वाहन पर लादकर आरा मिल पहुंचा दिया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को ङ्क्षचता हुई। वे सभी बगीचे के आसपास उसकी खोज करने लगे।

इस क्रम में कमल राय एवं गुदुसी राय के बगीचा के बीच गड्ढे में अधजला शव देखकर पिता अचेत होकर गिर पड़े। उसके चित्कार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोरमा देवी ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस मामले की गंभीरतापूर्वक जांच कराई जाएगी, इसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।
Screenshot_2019-04-06-05-41-45-689_com.facebook.katana



पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय दुष्कर्म के बाद उसे ङ्क्षजदा जलाकर मारने की आशंका जता रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज नही हो पायी थी। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages

Contact Form

Name

Email *

Message *